Australian Open: अल्काराज ने जीता पहला खिताब

कार्लोस अल्काराज़ ने 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 58 सीजन में पुरुषों के सिंगल्स में नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर का दबदबा रहा है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में स्पेनिश युवा स्टार कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया। 22 साल और 272 दिन की उम्र में उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता। अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ अल्काराज करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने 88 साल पुराने डॉन बज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्पेनिश खिलाड़ी ने इससे पहले फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन में कुल छह ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए थे।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवाक जोकोविच का रहा है दबदबा

ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब तक कुल 58 सीजन खेले गए है। इसकी शुरुआत 1969 से हुई थी। इस ग्रैंड स्लैम में सबसे ज्यादा खिताब नोवाक जोकोविच ने अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जोकोविच ने 10 बार अपने नाम कर चुके हैं। वहीं रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का 6 खिताब अपने नाम किया।

अल्काराज ने जीते हैं कुल 7 ग्रैंड स्लैम

कार्लोस अल्काराज ने अब अपने करियर में कुल सात ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिए हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में उनका यह पहला खिताब है, वहीं उन्होंने विंबलडन में 2023 और 2024, फ्रेंच ओपन में 2024 और 2025, और यूएस ओपन में 2022 और 2025 में दो-दो खिताब जीत रखे हैं।

Next Post

पाकिस्तान को बॉयकाट की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी! T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ सरेंडर पर ICC ने चेताया

Mon Feb 2 , 2026
भारत हमेशा पाकिस्तान पर भारी पड़ा है। वन डे वर्ल्डकप में सभी 8 मैचों में भारत जीता है, टी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप में 7 मैच भारत जीता और सिर्फ 1 मैच में पाक जीता है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया […]

You May Like