टीकमगढ़ : जिले में रबी फसलों की सिंचाई के लिए बान सुजारा बांध से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बांध प्रबंधन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले की पांच तहसीलों के कुल 183 गांवों में किसानों को सिंचाई का पानी मिलेगा। जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सके ।बांध प्रबंधन के कार्यपालन यंत्री दीपेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि नहरों की सफाई का काम शुरू हो गया है।
रबी वर्ष 2025.26 के लिए बान. सुजारा वृहद सिंचाई परियोजना से नहरों में पानी छोड़ दिया गया है। बांध के हेड सलूस से मुख्य नहर में पानी का प्रवाह शुरू हो चुका है। विभाग ने तय कार्यक्रम के अनुसार फ्लशिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रथम फ्लशिंग 15 से 20 नवंबर तक और द्वितीय फ्लशिंग 20 से 22 नवंबर तक की जाएगी। इसका
उद्देश्य नहरों में जमा सिल्ट और अन्य अवरोधों को दूर करना है।
सिंचाई कार्यक्रम के तहत 22 नवंबर से बल्देवगढ़ और खरगापुर क्षेत्र के 24 गांवों में पानी पहुंचना प्रस्तावित है। इसके बाद 24 नवंबर से खरगापुर, बल्देवगढ़ और पलेरा के 40 गांवों में तथा जतारा और खरगापुर के 40 गांवों में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं 27 नवंबर से पलेरा, जतारा और लिधौरा क्षेत्र के 79 गांवों में भी पानी पहुंचने की संभावना है। विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 नवंबर तक परियोजना के कमांड क्षेत्र के कुल 183 गांवों में सिंचाई का पानी उपलब्ध हो जाएगा। रबी फसलों की सिंचाई के लिए बान सुजारा बांध से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बांध प्रबंधन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले की पांच तहसीलों के कुल 183 गांवों में किसानों को सिंचाई का पानी मिलेगा।
