प्रमुख सचिव नरहरि ले रहे जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक

ग्वालियर: ग्वालियर-चंबल संभाग में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि द्वारा आज प्रात: 11 बजे से होटल तानसेन के सभाकक्ष में ली जा रही है। बैठक में संभागीय आयुक्त मनोज खत्री भी विशेष रूप से उपस्थित हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता आर एल एस मौर्य ने बताया कि जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,जिला पंचायत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित हैं। बैठक में दोनों संभागों में जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

Next Post

छत्‍तीसगढ़ के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बालाघाट से भेजी गई राहत सामग्री

Fri Sep 12 , 2025
बालाघाट:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्‍तीसगढ़ में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए मानवीय पहल करते हुए राहत सामग्री भेजी है। बालाघाट से राहत सामग्री से भरे दो ट्रक रायपुर के लिए रवाना किए गए। इन ट्रकों को बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने हरी झंडी […]

You May Like