छत्‍तीसगढ़ के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बालाघाट से भेजी गई राहत सामग्री

बालाघाट:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्‍तीसगढ़ में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए मानवीय पहल करते हुए राहत सामग्री भेजी है। बालाघाट से राहत सामग्री से भरे दो ट्रक रायपुर के लिए रवाना किए गए। इन ट्रकों को बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर मृणाल मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राहत सामग्री में 100 क्विंटल चावल, 10 क्विंटल दाल, 15 क्विंटल नमक, 1500 कंबल, 2000 चादर और 950 बर्तन सेट शामिल हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल से छत्तीसगढ़ के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी और कठिन समय में यह सहयोग उनके लिए संबल साबित होगा।

Next Post

बारिश में बढ़ा खतरा: नदी पार करते वक्त मां-बेटा बहे, लापता

Fri Sep 12 , 2025
बालाघाट: जिले की लांजी तहसील के ग्राम अमेडा ब निवासी कमलाबाई और उनका पुत्र गज्जू 11 सितंबर को महाराष्ट्र के चिंगलुटोला गांव से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। दोनों मां-बेटे छोटी बाघ नदी के रपटे से गुजर रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और […]

You May Like