नशा विनाश का कारण है -: प्राचार्य पीके उछावर

झाबुआ। दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ में मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में तथा प्राचार्य प्रो. प्रवीणकुमार उछावर के मार्गदर्शन में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 15 जुलाई को वृहद स्तर पर नशा मुक्ति हेतु जन-जागरूकता रैली निकाली गई। 16 जुलाई को नशे के प्रति जन-जागरूकता संबंधित शॉर्ट-फिल्म का प्रदर्शन किया गया। 17 एवं 21 जुलाई को नशा के प्रति जन-जागरूकता संबंधी विशेष व्याख्यानमाला एवं शपथ समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रवीणकुमार उछावर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा है कि नशा विनाश का कारण है, नशे से दूर रहने की अपील की। विशेष व्याख्यान हेतु पधारे अतिथि पंकज सांवले उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग झाबुआ, अनीता कटारा एसआई साइबर सेल झाबुआ, निधि ठाकुर जिलाधिकारी सामाजिक न्याय विभाग झाबुआ, ब्रह्माकुमारी संस्थान से ज्योति दीदी एवं गायत्री परिवार से पं. घनश्यामदास बैरागी उक्त सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए “नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0” अभियान के तहत विस्तृत जानकारी प्रदान की।व्याख्यानमाला पश्चात् वृहद स्तर पर प्राचार्य प्रो. प्रवीणकुमार उछवार ने महाविद्यालय प्रांगण में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उक्त अभियान में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. भूरसिंह निंगवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी ने किया एवं डॉ. सुरेशचंद्र भाबोर ने आभार माना।

Next Post

सामूहिक जनेऊं संस्कार से फिजूल खर्च रोकें - भागवताचार्य मधु कृष्ण

Wed Jul 22 , 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में आज श्री परशुरामेश्वरम मंदिर राम कुई पर सामूहिक जनेऊं संस्कार के पूर्व दिवस पर प्राश्चित संकल्प सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता तथा भागवताचार्य मधु कृष्ण दुबे के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समारोह के मुख्य वक्ता समाज सेवी देवेन्द्र […]

You May Like