बकाया बिजली बिल जमा कर सर चार्ज में पाए छूट का लाभ

रीवा:ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली बिल में सरचार्ज माफी के लिये समाधान योजना 2025-26 लागू की गई है. बकाया बिजली बिल जमा करने पर सर चार्ज में छूट मिलेगी.
रीवा सर्किल के 3.42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होगें और सर चार्ज 50 करोड़ रूपये की छूट होगी. विद्युत विभाग के पूर्व संभाग रीवा डीई सुशील कुमार यादव ने बताया कि घरेलू, कृषि पंप, पावर एवं व्यवसायिक विद्युत उपभोक्ताओं के लंबित बिजली बिल बकाया राशि एक मुश्त एवं आसान किस्तों में जमा करने पर सरचार्ज में छूट मिलेगी.

इसके तहत 342000 विद्युत उपभोक्ता पूरे रीवा सर्कल में लाभान्वित होंगे जिसमें ईस्ट, वेस्ट, सिटी, त्यौंथर, मऊगंज संभाग शामिल है. बीके शुक्ला अधीक्षण अभियंता ऱीवा एवं डीई सुशील यादव के द्वारा अपील की गई है कि उपभोक्ता ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर के इस योजना का लाभ उठाएं. समाधान योजना सीमित समय हेतु लागू है इसलिए इसका लाभ सभी सम्माननीय उपभोक्ता लाभ उठाएं.

समाधान योजना का आवेदन हेतु पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर की वेबसाइट मे जाकर उपभोक्ता पंजीकरण करवा सकते हैं. 100′ से 60′ तक सरचार्ज में नियमानुसार छूट प्राप्त कर सकते हैं. योजना का प्रथम चरण 3 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा एवं द्वितीय चरण 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक रहेगा.

Next Post

महाकाल के दर्शन को पहुंचीं क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, भस्म आरती में हुई शामिल

Sun Nov 9 , 2025
उज्जैन: महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य सुश्री दीप्ति शर्मा रविवार प्रातः भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से उप प्रशासक एस. एन. सोनी ने उनका […]

You May Like