ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने ग्वालियर व्यापार मेले का 25 दिसम्बर को शुभारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है एवं गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने समय पर ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ कर एक लम्बे समय बाद ग्वालियर व्यापार मेले का समय पर शुभारंभ हुआ है।
कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि मेले में राज्य शासन द्वारा 50 प्रतिशत आरटीओ छूट की घोषणा न किया जाना एक चिन्तनीय विषय है और ग्वालियर के ऑटोमोबाइल्स व्यापारियों को हताशा प्रदान करता है। जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी सबका विकास, सबका विश्वास को साथ लेकर चलते हैं जबकि राज्य शासन प्रदेश के दो शहरों का ही साथ और विश्वास लेकर चलता है।
यह ग्वालियर क्षेत्र की राजनेतिक इच्छा शक्ति की कमी है कि हम भारत के गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष भी राज्य शासन से आरटीओ छूट की घोषणा न करा पाये। निश्चित रूप से यह ग्वालियर व्यापार मेले के लिये बहुत ही चिन्ताजनक बात है। 120 साल पुरानी ग्वालियर अचल की इस घरोहर को बचाने के लिए हमारे राजनेतिक जनप्रतिनिधि समन्वय करेंगे तो ग्वालियर मेला पुन राष्ट्रीय पहचान बन सकता है।
