ग्वालियर: गहोई वैश्य समाज बृहत्तर ग्वालियर के प्रकोष्ठ गहोई वैश्य समाज महिला सभा का शपथ ग्रहण समारोह गोल्ड इन, फूलबाग चौराहा पर हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. शोभा सिकरवार महापौर थीं। अध्यक्षता दिलीप तपा अध्यक्ष ग्रेटर ग्वालियर ने की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता खरया, डॉ. वीरा लोहिया, कार्यवाहक मंत्री डॉ. लता नीखरा,विशिष्ट अतिथि धनश्यामदास कंथरिया थे। सर्वप्रथम श्री गणेश जी, श्री सूर्य भगवान और डॉ मैथिलीशरण गुप्त का पूजन किया गया! नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती संगीता (रानी) बेडर, श्रीमती रश्मि गेड़ा उपाध्यक्ष, श्रीमती अलका पहाड़िया मंत्री, कविता गेड़ा कोषाध्यक्ष, रश्मि डेंगरे उपमंत्री, नमिता पिपरसेनियां प्रचार मंत्री को शपथ दिलाई गई।
