इंदौर: खातीवाला टैंक स्थित डॉक्टर ज्ञानचंद पंजवानी के क्लिनिक पर देर रात महिला के इलाज के बाद उसकी मौत को लेकर परिजनों ने हंगामा किया. परिवार का आरोप है कि महिला को गलत इंजेक्शन लगा दिया और डॉक्टर की डिग्री पाकिस्तानी है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत किया. वहीं डॉ. पंजवानी ने पुलिस को बताया कि महिला मनोरोगी थी और उनका असिस्टेंट श्रीचंद सलाइन लगाने के दौरान मौजूद था. बाद में महिला को परिजनों ने अन्य अस्पताल ले जाया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है
