( किशोर वर्मा )
रायसेन:अब हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्यों को रोजाना तीन कार्य अनिवार्य रूप से करना होगा।साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की शिकायत सुन उनका मौके पर ही निराकरण करना होगा। डीईओ डीडी रजक ने कहा कि शिकायतें लंबित रहने से विभाग की छवि धूमिल होती है और आमजन का भरोसा कमजोर पड़ता है। इस पर भी प्राचार्यों को सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा।रायसेन जिले में लंबित कार्यों को पूरा कराने को लेकर कलेक्टर के निर्देश पर पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है।
इनका कहना है
हर दिन प्राचार्यों को तीन-तीन कार्य दिए जा रहे हैं। ताकि उनके पास इन कार्यों को पूरा कराने के लिए समय भी रहे और यह आसानी से निपट सकें। एक दिन में दिया लक्ष्य पूरा होने पर फिर दूसरा लक्ष्य दिया जाएगा।
डीडी रजक ,डीईओ रायसेन
ये तीन कार्यों को अनिवार्य रूप से दें प्राथमिकता
शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में व्याप्त लापरवाही और अनियमितताओं को सुधारने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग के सभी प्राचार्यों को अब प्रतिदिन तीन अहम कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यों में विद्यार्थियों की प्रोफाइल अपडेशन, लंबित पेंशन प्रकरणों का निपटारा तथा बंद छात्रवृत्ति खातों का पुन: संचालन शामिल है।
प्राचार्यों को काम का एक साथ बोझ न देते हुए एक-एक दिन का लक्ष्य दिया जा रहा है। ताकि इन कार्य को पूरा करने में आसानी हो सके। डीईओ ने शिक्षा की समीक्षा के दौरान प्राचार्यों को दिशा-निर्देश दिए और कहा कि वह कार्य में गति लाएं। शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर पूरा फोकस करना है। शिक्षक समय पर स्कूल पहुंचें। डीईओ रजक ने स्पष्ट कहा है कि जो प्राचार्य निर्धारित कार्य समय पर पूरा नहीं करेंगे, उनकी सक्रियता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगेगा और कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रोफाइल अपडेशन
जिले में अभी 30 प्रतिशत विद्यार्थियों की प्रोफाइल अधूरी है।इससे छात्र वृत्ति,शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन, सरकारी योजनाओं का लाभ,परीक्षा संबंधी कार्यों में परेशानी आ रही है।डीईओ ने निर्देश दिए हैं कि हरेक स्कूल में यह कार्य तत्काल पूरा किया जाए। ताकि कोई विद्यार्थी शिक्षक कार्यों में परेशान ना हो सके।पेंशन प्रकरण…
जिला शिक्षा विभाग में 18 से ज्यादा पेंशन प्रकरण सालों से लंबित है। कई शिक्षक रिटायर होने के बाद भी उनका पेंशन प्रोग्राम नहीं ने पड़ सका है जिससे डीईयो कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर है।वहीं 31 जुलाई तक कई शिक्षक और प्राचार्य रिटायर्ड हो चुके हैं। जिनके नए पेंशन प्रकरणों को तत्काल स्वीकृत करने के आदेश दिए गए हैं। डीईयो रजक ने बताया कि रिटायरमेंट कर्मचारियों को पेंशन देना विभाग का नियम है और जिम्मेदारी भी है।
सीएम हेल्पलाइन पर विशेष फोकस
इसी के साथ ही शासन की विशेष प्राथमिकता वाली सीएम हेल्पलाइन पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है। हर एक दिन अधिकारियों से गंभीर से ध्यान देने को कहा है। डीइओ ने कहा शिकायत में लंबित न हो इस पर गंभीरता से पूरा ध्यान देने की जरूरत है। इससे विभाग की छवि धूमिल होती है। वह कार्यों पर भरोसा भी कमजोर पड़ता है।
स्कालरशिप खाते..
2000 बच्चों के बैंक खाते हैं। जिससे छात्रा है पिछले 2 साल से छात्रवृत्ति को तरस रहे हैं ।एक धेला भी को ने छात्रवृत्ति के रूप में हासिल नहीं हुआ है। कई विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर भी है।छात्रवृत्ति की राशि से अपनी पढाई किताबें यूनिफार्मऔर अन्य उपयोगी सामग्री वस्तुओं को खरीदते हैं। विद्यार्थियों के खाते फिर खोले जाएंगे।
