अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर जबेरा में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने दिखाया वन्यजीव संरक्षण के प्रति उत्साह

जबेरा/दमोह।अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के प्रचार-प्रसार व वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को जबेरा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता शासकीय सीएम राइज विद्यालय जबेरा, शासकीय कन्या विद्यालय जबेरा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जबेरा तथा रानी दुर्गावती शासकीय विद्यालय सिंग्रामपुर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर बाघ संरक्षण, पर्यावरण एवं जैव विविधता पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान दल प्रभारी विनोद दंडोतिया, दल सदस्य हरलाल रैकवार, महेश साहू सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बाघों के संरक्षण, वनों के महत्व तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश देते हुए प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Next Post

पूर्व अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियन नेहा ने 59किग्रा वर्ग में जीता गोल्ड, मानसी को रजत

Sat Jul 18 , 2026
बुडापेस्ट, 18 जुलाई (वार्ता) पूर्व अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियन नेहा ने ‘पोल्याक इमरे, वर्गा जानोस और कोज़्मा इस्तवान मेमोरियल सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट 2026’ के तीसरे दिन महिलाओं के 59किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। सीनियर सर्किट में अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए, नेहा ने […]

You May Like