
ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष राजेंद्र झा एवं ग्वालियर जिले की अध्यक्षा रेखा गंभीर ने बताया कि संगठन की ग्वालियर इकाई द्वारा माघ पूर्णिमा पर आज 1 फरवरी रविवार को जनहित में निःशुल्क ज्योतिष, वास्तु, अंक ज्योतिष द्वारा कैरियर चयन, रोजगार, व्यापार, विवाह ,शनि साढ़ेसाती, कालसर्प योग, पितृ दोष, कुंडली में मंगल दोष एवं विभिन्न ग्रहों से होने वाली समस्याओं के निवारण के परामर्श जन्म दिनांक, जन्म समय,जन्म स्थान के आधार पर निःशुल्क जन्म पत्रिका बनाकर देंगे, साथ ही नए वर्ष 2026 का कलेंडर फ्री देंगे। शिविर में शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन के नेतृत्व में शहर के जाने माने ज्योतिषाचार्य नरेशवीर शास्त्री, वैदिक ज्योतिष वास्तु सलाहकार श्रीमती भावना तिवारी, विकास जैन, श्रीमती मंजू वर्मा व अन्य ज्योतिषाचार्य उपस्थित रहेंगे। शिविर दोपहर 12 से 03 बजे तक कॉस्मो टॉवर,लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास, हनुमान चौराहा, जनकगंज में लगेगा। अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है मोबा-9425717394 एवं 9425187186.
