बेकाबू ट्रक ने वाहनों को टक्कर मारी, 4 घायल

खिलचीपुर। खिलचीपुर में शनिवार को एक ट्रक के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर बेकाबू हो गया. ट्रक ने तीन वाहनों को टक्कर मारी. दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गये.

जानकारी के अनुसार ट्रक का ब्रेक फेल होना बताया जाता है. इसके बाद अनियंत्रित हुए ट्रक ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में लिया. इसमें चार लोगों को चोट आई है. ट्रक ने एक बिजली के खंबे को भी टक्कर मारी जिससे खंबा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

खिलचीपुर में श्मशान के समीप नाहरदा गेट क्षेत्र में शनिवार दोपहर राता देवी मंदिर की घाटी से उतरते समय एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए. अनियंत्रित ट्रक ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मारी और अंत में बिजली के खंभे में जा टकराया. घटना में चार लोग घायल हुए है, जबकि मौके पर मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बचे.

बोलेरो वाहन को घसीटकर ले गया

उक्त घटना दोपहर करीब 3.45 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर ट्रक घाटी से नीचे उतरते समय ब्रेकर के पास अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया. ब्रेक फेल होते ही ट्रक तेज रफ्तार में आगे बढ़ा और आगे चल रही बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, ट्रक बोलेरो को लगभग 90 फीट तक घसीटता हुआ ले गया. बोलेरो में एलएनटी कंपनी के 7 कर्मचारी सवार थे, जो भोजपुर से खिलचीपुर की ओर जा रहे थे.

विद्युत पोल हुआ क्षतिग्र्रस्त

बेकाबू ट्रक इसके बाद नाहरदा गेट के पास सडक़ किनारे खड़ी एक बाइक को कुचलता हुआ आगे बढ़ा और सडक़ से नीचे खड़े टाटा एस वाहन को टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक बिजली के खंभे में जा भिड़ा. खंबे के तीन टुकड़े हो गये. बिजली के तार जमीन पर आ गिरे घटना से अफरा-तफरी मच गई.

जहां हादसा हुआ, वहां अक्सर खेलते हैं बच्चे स्थानीय लोगों ने बताया कि नाहरदा कॉलोनी के पास जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां आमतौर पर बच्चे शाम के समय खेलते रहते हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई बच्चा मौजूद नहीं था, वरना स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। इस बात को लेकर क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल बना रहा।

घटना में बोलेरो वाहन में सवार मुकेश दांगी उम्र 28 वर्ष निवासी रनारा थाना छापीहेड़ा, पवन राठौर उम्र 29 वर्ष निवासी दयाखेड़ी थाना लीमा चौहान, हेमंत सिंह खिंची उम्र 31 वर्ष निवासी खिलचीपुर, मोहन दांगी उम्र 43 वर्ष निवासी सोयत खुर्द जिला आगर को हल्की चोट आई. घायलों को एंबुलेंस से खिलचीपुर अस्पताल ले जाया गया.

ड्राइवर ने कहा ब्रेक होते ही चिल्लाया

पुलिस ने कंटेनर चालक यूनुस खान उम्र 35 वर्ष निवासी चामुंडी कला जिला अलवर राजस्थान को हिरासत में ले लिया है. चालक ने बताया कि वह कोटा से कंटेनर हैदराबाद लेकर जा रहा था. राता देवी मंदिर के आगे घाटी उतरते समय ब्रेकर के पास अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए. चालक के अनुसार ब्रेक फेल होते ही वह लोगों को हटाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाया. इसी बीच ट्रक आगे चल रही बोलेरो वाहन से टकरा गया. क्षतिग्रस्त बाइक विद्युत विभाग के कर्मचारी वंश बनावड़े की है, उनके अनुसार वह े नाहरदा कॉलोनी में बिजली बिल वसूली के लिए गए थे और बाइक सडक़ से नीचे खड़ी की थी. नाहरदा कॉलोनी निवासी जाकिर मोहम्मद के अनुसार उनका टाटा एस वाहन सडक़ से नीचे खड़ा था जो ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी लगते ही खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को खिलचीपुर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया.

Next Post

पर्यावरण नाटक में मोहनपुरा स्कूल रहा प्रथम

Sat Jan 31 , 2026
ब्यावरा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय मोहनपुरा द्वारा जोन स्तरीय विज्ञान पर्यावरण प्रदर्शनी पीजीबीटी भोपाल में पर्यावरण नाटक मैं प्रथम स्थान प्राप्त किया है. अब इनके द्वारा राज्य स्तर पर भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर एवं राजगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया जाएगा. इस मौके पर संकुल प्राचार्य महेश यादव, मोहनपुरा सरपंच करण सिंह […]

You May Like