ट्रेक्टर- बाइक भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

सीहोर। थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले ग्राम जहांगीरपुरा रोड पर शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे बाइक और ट्रेक्टर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 8 वर्षीय बालक व एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक जहांगीरपुरा निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार की रात ग्राम जहांगीरपुरा निवासी रामचरण व 8 वर्षीय बालक नैतिक सहित एक अन्य युवक के साथ बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि जहांगीरपुरा के नजदीक रपटे के समीप तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रामचरण व मासूम बालक नैतिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजते हुए शव पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है।

Next Post

पार्टी संगठन को सशक्त बनाया जाएगा, ईवीएम मशीन पर उठाए सवाल 

Fri Apr 11 , 2025
छिन्दवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चार दिवसीय दौरे पर आज छिंदवाड़ा पहुंचे। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने उनका स्वागत किया। पुष्प गुच्छ व पुष्पहार भेंट कर माननीय कमलनाथ की वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की। ईमलीखेड़ा हवाईपट्टी पर उपस्थित मीडियाकर्मियों के प्रश्नों के प्रत्युत्तर में […]

You May Like