पार्टी संगठन को सशक्त बनाया जाएगा, ईवीएम मशीन पर उठाए सवाल 

छिन्दवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चार दिवसीय दौरे पर आज छिंदवाड़ा पहुंचे। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने उनका स्वागत किया। पुष्प गुच्छ व पुष्पहार भेंट कर माननीय कमलनाथ की वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने अगवानी की। ईमलीखेड़ा हवाईपट्टी पर उपस्थित मीडियाकर्मियों के प्रश्नों के प्रत्युत्तर में कमलनाथ ने अहमदाबाद में सम्पन्न हुए कांग्रेस के अधिवेशन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी संगठन को सशक्त करना ही प्रमुख विषय था जिस चर्चा की गई। इस वर्ष संगठन को शक्ति देने पर ही कार्य किया जावेगा जिसमें पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई है। कांग्रेस का कार्यकर्ता आज भी गांव-गांव व बूथ स्तर पर भी पूरी मजबूती के साथ उपस्थिति है। पार्टी को नए स्वरूप व नई ऊर्जा के साथ जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस अपनी विचारधारा को गांव-गांव से होकर बूथ स्तर तक लेकर जाएगी। देशहित में कांग्रेस नेताओं का बलिदान, समर्पण व श्रम की गाथा आमजन को सुनाई जाएगी। मतदाताओं को पार्टी से जोडऩे का कार्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण एकजुट होकर करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे ही अन्य संगठनात्मक विषयों पर अहमदाबाद अधिवेशन में चर्चा हुई।

विकसित देशों ने नही होता ईवीएम मशीन का उपयोग

कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में ईवीएम मशीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुनिया के विकसित देशों में ईवीएम से चुनाव नहीं होते, जबकि वे भी ईवीएम का उपयोग कर सकते हैं, किन्तु नहीं करते इसके पीछे बड़ा कारण है जो कि सार्वजनिक रूप से स्पष्ट है और इस पर मैंने अनेकों दफा सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका व जापान जैसे विकसित देशों में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं करते, क्योंकि इन देशों को पता है कि ईवीएम मशीन से छेड़छाड़ बड़ी ही आसानी से की जा सकती है। इसीलिए वे ईवीएम से चुनाव नहीं कराते।

Next Post

बैढ़न व देवसर इलाके में मूसलाधार बारिश के साथ गिरे ओले

Fri Apr 11 , 2025
सिंगरौली। आज दिन शुक्रवार की देर शाम बैढ़न व देवसर नगर से लेकर आसपास के गांव में तेज तूफान एवं मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे हैं। अचानक मौसम ने करवट बदला और झमा-झम बारिश शुरू कर दिया। इस बेमौसम बारिश से गेहूॅ एवं दलहनी फसलों को भारी मात्रा में […]

You May Like