कांग्रेस का प्रदर्शन, गोमांस के विरोध में पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, पीले चावल भेंट किए

भोपाल :राजधानी भोपाल के पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ननि के स्लाटर हाउस से निकले ट्रक में गाय के मांस के कथित मामलों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गोवंश की हत्या और गोमांस की तस्करी से जुड़े मामलों पर प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने इसे जनभावनाओं से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए त्वरित जांच और कठोर दंड की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पुलिस अधिकारियों को पीले चावल भी भेंट किए। नेताओं का कहना था कि यह शांतिपूर्ण विरोध और चेतावनी का प्रतीक है, ताकि प्रशासन मामले की गंभीरता को समझे और प्रभावी कार्रवाई करे।

Next Post

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रचा इतिहास, 14 साल की उम्र में सबसे युवा खिलाड़ी बन तोड़ा कनाडा के नीतीश कुमार का 18 साल पुराना रिकॉर्ड

Fri Jan 16 , 2026
बिहार के प्रतिभावान क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 294 दिन की उम्र में अंडर-19 वर्ल्ड कप डेब्यू कर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने भारतीय मूल के कनाडाई खिलाड़ी नीतीश कुमार के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया, जिन्होंने 15 साल 245 दिन की […]

You May Like