ग्वालियर: ग्वालियर-झांसी मार्ग पर सिकरोदा चौराहे के पास एक चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। सिकरोदा चौराहा पर ग्वालियर से डबरा की ओर जाने वाले मार्ग पर यह हादसा हुआ। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से समय रहते बस रोक ली गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि दो लोगों के आंशिक रूप से झुलसने की सूचना है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार बस में पटाखे होने की बात सामने आई है जिससे आग भड़की।सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।
Next Post
पूर्व विस. अध्यक्ष के निवास की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग
Mon Nov 9 , 2026
नरसिंहपुर। जिले में रविवार शाम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के निवास की पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई। शाम करीब 6:30 बजे कार से लपटें और धुआं उठने लगा। आग की चपेट में पास खड़ी एक बाइक भी आ गई। सूचना पर पहुंची नगरपालिका की दमकल […]

You May Like
-
2 years ago
तलवार और डंडे चलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार
-
2 years ago
पैसा जमा कराने पहुँचा किसान तो निकले 11 नकली नोट