
भोपाल। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड द्वारा कल 6 अप्रैल को प्रातः 9 बजे जहांगीराबाद स्थित लाल परेड ग्राउंड में “समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें एमआई-17 हेलीकॉप्टर से रस्सी के माध्यम से उतरने का अभ्यास, भवन में प्रवेश, घर के भीतर कार्रवाई, अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा, क्राव मागा, श्वान दल द्वारा विस्फोटक की पहचान, बम निष्क्रियकरण, बिना चालक वाले यंत्रों के खिलाफ प्रणाली तथा पानी के भीतर गोताखोरी का प्रदर्शन शामिल रहेगा।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा सहित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
