
रीवा। रीवा जिले के मनगवां थाना अन्तर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 14 नगवां में स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का आसमाजिक तत्वों द्वारा सिर धड़ से अलग कर दिया गया. जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई और घटना को लेकरआक्रोश व्यक्त किया. वही थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. आरोपियो की गिरफ्तारी शीघ्र किये जाने की मांग डा भीमराव अम्बेडकर समिति के सदस्यों ने की है और गिरफ्तारी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है.
