धार रोड स्थित बेकरी में आग, 10 टैंकर पानी से काबू पाया

इंदौर: धार रोड स्थित सिंहासा गांव में बुधवार सुबह एक बेकरी में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 10 टैंकर पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया. घटना के समय बेकरी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था.फायर ब्रिगेड के चरणसिंह राजपुत ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे सुफ्फा बेकरी में आग लगी. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के क्षेत्र में डर और हड़कंप का माहौल पैदा कर दिया.

शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच अभी जारी है. आग बुझाने में दमकल टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. आसपास नमकीन कारखाने और गोदाम होने के कारण खतरा और बढ़ गया था. स्थानीय गार्ड ने सबसे पहले धुआं देख फायर स्टेशन को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई. राजपुत ने बताया कि आग पर नियंत्रण तो कर लिया है, लेकिन अंदर जले मटेरियल के कारण अभी भी धुआं निकल रहा है. एहतियात के तौर पर दमकल टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.

Next Post

होलिका दहन पोस्ट में भगवान हनुमान का चित्र:सनातन संगठन ने पुलिस से की शिकायत

Wed Mar 25 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर होलिका दहन से जुड़ी एक पोस्ट में हनुमान जी के स्वरूप को दिखाए जाने से विवाद खड़ा हो गया। इस पर राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की […]

You May Like