भोपाल। संभागीय कार्यालय में समय सीमा कार्यो को लेकर बैठक आयोजित की गई. जिमसें संभागों के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए है. बैठक मे संभागायुक्त संजीव सिंह ने कहा कि भोपाल सहित आसपास के जिलों में हो रही समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. अब 23 मई से बढक़र गेहूं खरीदी की तारीख 28 मई हो गई है. ऐसे में खाद्य प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी जिनकी उपार्जन केंद्रों पर ड्यूटी लगी है, वो अपने काम में लापरवाही न करें. जितने किसानों के स्लॉट बुक हो चुके हैं, उनके गेहूं की खरीदी कराएं. संभाग आयुक्त ने कहा कि संभाग के लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए. जिन्हें जिम्ममेदारी दी गई है, वो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं. इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पर 100 दिनों से लंबित शिकायतों का तत्काल निराकरण कराएं.
खाद्य पदार्थों में मिलावट पर हो सख्त कार्रवाई
संभागायुक्त सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समग्र रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए. जन-स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए संभागायुक्त सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करें. फल सहित अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों नरमी बरतने की बिल्कुल जरूरत नहीं हैं.
जलभराव रोकने, नाले-नालियों की सफाई
बैठक में संभागायुक्त ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुसार समिति का गठन कर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया. इस अवसर पर उपायुक्त किरण गुप्ता को निर्देशित किया कि वे मानसून-पूर्व तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित विभागों की एक संयुक्त बैठक करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बैठक में जलभराव रोकने, नाले-नालियों की सफाई और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा कर समय रहते आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं.
