तिनगुड़ी में तीन ट्रांसफार्मर जले, अंधेरे और पानी संकट से जूझ रहे ग्रामीण

सिंगरौली: बरगवां तहसील के ग्राम पंचायत तिनगुड़ी में तीन ट्रांसफार्मरों के जल जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। गांव में लंबे समय से बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है और लोग भीषण गर्मी में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार एक ट्रांसफार्मर दो वर्ष से, दूसरा चार वर्ष से खराब पड़ा है, जबकि तीसरा ट्रांसफार्मर 16 मई को जल गया। आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए तो कल मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Next Post

स्वीडन में पीएम मोदी ने यूरोपीय उद्योगपतियों को दिया भारत में निवेश का न्योता: मजबूत आर्थिक सुधारों का हवाला देकर पांच प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की कूटनीतिक अपील

Mon May 18 , 2026
गोथेनबर्ग (स्वीडन) | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के प्रमुख औद्योगिक केंद्र गोथेनबर्ग में आयोजित ‘यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री’ (ERT) के एक विशेष और हाई-प्रोफाइल सत्र को संबोधित करते हुए यूरोप की शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों से भारत के विकास पथ में भागीदार बनने और बड़े पैमाने पर निवेश करने की […]

You May Like