ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मारी, चार यात्री घायल

ब्यावरा। शहर के समीप गुना रोड़ पर बीती रात्रि एक ट्रक ने यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 4 यात्रियों को मामूली चोटें आई है. यात्री बस में सबसे पीछे की सीट पर थे. बस इंदौर से कानपुर की ओ जा रही थी. हादसा रात 2 से 3 बजे के बीच बताया जा रहा है. सिटी थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी ट्रैवल्स की बस शिवानी होटल पर कुछ समय स्टे करने के बाद हाईवे की ओर जाकर गुना की ओर बढ़ रही थी. उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मारी दी. एक्सीडेंड में बस का पीछे का हिस्सा डैमेज हो गया. जिसके चलते 4 लोग घायल हो गए. पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है. वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया है.

Next Post

राघौगढ़ में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का भव्य स्वागत

Wed Nov 4 , 2026
राघौगढ़/गुना। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार सुबह पार्वती नदी पार कर राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। दिग्विजय सिंह के परंपरागत राजनीतिक गढ़ राघौगढ़ में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन […]

You May Like