युवती से होटल में दुष्कर्म: पार्टी के बहाने बुलाकर दिया वारदात को अंजाम, एक आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। शहर में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जांच कोतवाली थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती और आरोपी पहले से परिचित थे। आरोप है कि युवती को पार्टी के बहाने अलका टॉकीज के पास स्थित अम्बर होटल में बुलाया गया। जहां उसे नशे की हालत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। अत्यधिक नशे की स्थिति के कारण तत्काल बयान दर्ज नहीं हो सका और युवती को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी युवती के परिचित को लगी। जो तुरंत मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली थाने लेकर गई। मेडिकल परीक्षण और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दुर्गेश हरोड़े को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अतुल घोरसे फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

न्यूजीलैड ने श्रीलंका को दिया 169 रनों का लक्ष्य

Wed Feb 25 , 2026
कोलंबो, 25 फरवरी (वार्ता) कप्तान मिचेल सैंटनर (47), रचिन रवींद्र (32) और कोल मकौंची (नाबाद 31) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में बुधवार को श्रीलंका को जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले […]

You May Like