
( आशीष कुर्ल की रिपोर्ट )भोपाल।गृह विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभाग का माहौल हर्षोल्लास से भर गया। गृह विभाग की सचिव कृष्णावनी देशावंतु ने कंसोटिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में अतिरिक्त सचिव आशीष भार्गव सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने उनके नेतृत्व में विभाग की प्रगति और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी तरह मार्गदर्शन और प्रेरणा देते रहने की कामना व्यक्त की।
