भोपाल: पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने थाना गोविंदपुरा का औचक निरीक्षण किया. मंगलवार को निरीक्षण के दौरान थाने की बीट व्यवस्था, अपराध नियंत्रण की स्थिति तथा लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई. इस मौके पर अधिकारियों एवं स्टाफ को क्षेत्र में सतत गश्त और प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए.
निरीक्षण उपरांत थाना क्षेत्र के अन्नानगर चौराहे पर आम नागरिकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम भी हुआ. पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुरक्षित यातायात और अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस और जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है.
इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. उपस्थित नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई.
