पांढुरना में आरक्षक की पत्नी की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति व महिला मित्र पर आरोप

पांढुरना: पांढुरना जिले के लोधीखेडा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ चंद्र किशोर उर्फ चंदू रघुवंशी की धर्मपत्नी का शव आज इसके चंदनगाव के घर में फांसी के फंदे पर झूलता मिला,मृर्तिका के पास से मिले सुसाइड नोट में कई गंभीर आरोप लगाए गए है,जिसकी पुलिस जांच करने में जुट गई है।विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पांढुरना जिले के लोधी खेड़ा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ चंद्रकिशोर उर्फ चंदू रघुवंशी की धर्मपत्नी का शव मंगलवार की सुबह पडोसी जिले छिंदवाड़ा के चंदन गांव के घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला, सूचना पर कोतवाली थाने के पुलिस अधिकारियों के साथ ही मृर्तिका के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों की माने तो मृर्तिका के शव के पास मिले सुसाइड नोट में मृर्तिका द्वारा इसके पति चंद्र किशोर रघुवंशी तथा पांढुरना नगर जिला मुख्यालय में पदस्थ इसकी महिला मित्र पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए है। फिलहाल कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा मृर्तिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए इस घटना की उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए जांच में जूट गए है । वहीं इस घटना को लेकर पांढुरना तथा छिंदवाड़ा जिले के पुलिस विभाग में कई तरह की चर्चाएं व्याप्त है । सूत्रों की माने तो घटना के बाद से ही आरक्षक की इसी के विभाग की पांढुरना में पदस्थ महिला मित्र फरार हो गई है ।

Next Post

मुरैना मंदिर हादसा: सीएम ने तीन बच्चियों की मौत पर जताया शोक, परिजनों को 4-4 लाख की सहायता का ऐलान

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल: मुरैना जिले में निर्माणाधीन मंदिर से जुड़े हादसे में जान गंवाने वाली तीन मासूम बच्चियों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतकों के परिजन के लिए चार-चार लाख रुपए की राहत राशि की घोषणा की है।डॉ यादव ने कल रात सोशल मीडिया […]

You May Like

मनोरंजन