ग्वालियर: वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के आज बलिदान दिवस पर नगर निगम की ओर से समाधि स्थल पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित सभी गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय एकता व अखडंता की शपथ दिलाई गई। शहर के गणमान्य नागरिकों ने वीरांगना की समाधि पर उपस्थित होकर वीरांगना को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा देश की एकता व अखंडता के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को याद किया।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा देश के युवाओं को वीरांगना की शहादत को याद दिलाने के लिए अनेक आयोजन किए गए हैं। नगर निगम ग्वालियर द्वारा वीरांगना के समाधि स्थल की विशेष साफ सफाई के साथ ही 22 फुट उंची वीरांगना की प्रतिमा की रंगाई पुताई कराई गई है तथा समाधि स्थल को विद्युत एवं पुष्प के साथ सजाया गया है।
Next Post
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौके पर ही मौत
Thu Jun 18 , 2026
भिण्ड: यहां आज गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। धनपाल बघेल पुत्र गोपाल बघेल निबासी मटियावली खुर्द की मौत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। Facebook Share on […]

You May Like
-
4 months ago
संभागायुक्त ने प्रशासनिक संकुल में किया औचक निरीक्षण
-
6 months ago
दहेज एक्ट के तहत कार्रवाई पर अंंतरिम रोक