भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रम हुए

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष एवं जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज 25 सितंबर को दीनदयाल नगर गेट पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण जैसे कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं सांसद भारतसिंह कुशवाह भी मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के दक्षिण विधानसभा के अटल बिहारी वाजपेई मंडल के वार्ड 43 मे सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में अपना संबोधन दिया तथा पंडित जी जीवनी पर आधारित पत्रक का वाचन किया। स्वच्छता अभियान मे सभी ने सहभागिता की। इस अवसर पर संजय सिंघल वार्ड पार्षद, ओम प्रकाश जाजोरिया, श्री सोमानी, डॉ राजेंद्र श्रीवास्तव, आशीष पांडे, कन्हैया लाल गर्ग, कमल बांगड, हेमंत गुप्ता, गिरधारी लाल रमैया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: श्रद्धांजलि, कन्या पूजन व पौधरोपण

Thu Sep 25 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।मुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत […]

You May Like