अनुसूचित जाति छात्रावास में घुस कर छात्रों के साथ मारपीट

दतिया। अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास में घुस कर छात्रों के साथ मारपीट की गई। कुछ बदमाश किस्म के युवकों ने यह मारपीट की। सड़क पर आवारा किस्म के युवकों का छात्रावास के एक छात्र से मुंहवाद हुआ था। इसके बाद उक्त बाहरी युवक अपने साथियों के साथ कट्टा लेकर पहुँचा और यहां रह रहे छात्रों से मारपीट कर दी। छात्रावास में छात्रों का सामान भी तोड़ा गया। 4 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। यह कोतवाली थाना के करन सागर स्थित छात्रावास की घटना है।

Next Post

बंडा के जहरीली शराब कांड के आरोपी राम सिंह लोधी की इलाज के दौरान मौत, मृतक संख्या हुई 32

Wed Sep 9 , 2026
सागर। बंडा क्षेत्र के संदिग्ध जहरीली शराब कांड में आरोपी बनाए गए राम सिंह लोधी की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राम सिंह ने भी वही संदिग्ध शराब पी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत […]

You May Like

मनोरंजन