मोहनिया पटपरा में पानी की किल्लत, बर्तन रखकर किया प्रदर्शन

मंडला:मोहनिया पटपरा के ग्रामीण पिछले एक साल से पेयजल संकट झेल रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बर्तन रखकर प्रदर्शन किया और मंडला-डिंडोरी मार्ग जाम कर दिया। घंटों जाम रहने से यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो रहा है। टैंकर व्यवस्था भी बंद पड़ी है और हैंडपंपों से पानी निकलना बंद हो चुका है।

पेयजल की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोगों में नाराजगी साफ झलक रही है।ग्रामीणों ने कहा कि वे एक वर्ष से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। खास बात यह है कि पीएचई विभाग की मंत्री स्वयं मंडला जिले से संबंध रखती हैं और वे यहां की विधायक भी हैं, बावजूद इसके उनकी नाक के नीचे लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

बीते दो साल से विभाग पर करोड़ों रुपए खर्च होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस हैं।गांववासियों ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। उनका साफ कहना है कि पेयजल संकट ने सत्ताधारी दल के विकास दावों की पोल खोल दी है और अब ग्रामीण चुप बैठने वाले नहीं हैं।

Next Post

बिना हेलमेट लगाए निकल रही स्कूल रैली को रोका,समझाया 

Tue Sep 9 , 2025
जबलपुर। शहर के एक स्कूल द्वारा दो पहिया वाहनों पर छात्र-छात्राएं बिना हेलमेट रैली निकाल रहे थे, जिन्हें यातायात पुलिस ने रोका और एकत्रित कर हेलमेट लगाने, यातायात संबंधित नियमों को पालन करने समझाइश दी गई, भविष्य में ऐसी गलती होने पर कठोर कार्यवाही करने चैतावनी दी। जानकारी के अनुसार […]

You May Like