मैदान में मिली लाश 

जबलपुर‌। गोरखपुर थाना अंतर्गत जानसन कंपाउंड के पीछे मैदान में युवक की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि अमित यादव पिता दीपचंद यादव 38 वर्ष निवासी जानसन स्कूल कंपाउंड थाना गोरखपुर ने सूचना दी कि वह जब जानसन स्कूल मैदान में निकला तो देखा कि आम के झाड के नीचे एक अज्ञात पुरुष उम्र करीबन 30 – 35 वर्षीय, मृत हालत में पडा मिला‌। मृतक कौन है कहां का रहने वाला है और उसकी मौत कैसे हुई है, इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Next Post

आकाशीय बिजली गिरी, दो बहनों की मौत 

Tue Jun 17 , 2025
सिंगरौली। पुलिस चौकी क्षेत्र निवास के महुआंगांव में आज दोपहर करीब 1:30 बजे आम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से दो चचेरी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। निवास पुलिस चौकी प्रभारी प्रियंका सिंह के अनुसार आज दिन मंगलवार की दोपहर के वक्त हल्की आंधी आई। इस दौरान ग्राम […]

You May Like