मैहर: कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी द्वारा बुधवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के ए.एन.सी. रजिस्ट्रेशन और एनीमिक महिलाओं के प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने मैहर जिले के विकासखण्ड रामनगर की गर्भवती महिला की रक्त अल्पता के कारण हुई मृत्यु के मामले में गर्भवती महिला की देखभाल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी सही ढंग से नहीं करने पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उप स्वास्थ्य केन्द्र हिनौती श्रीमती ललिता बिसेन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवराजनगर नियत किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने विकासखण्ड रामनगर की संबंधित क्षेत्र की संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती वर्षा वर्मा की इस मामले पर लापरवाही पाये जाने पर सीएचओ का अप्रैल माह सात दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किये है।
