सीहोर. जिले बुधनी थाना अन्तर्गत फर्जी तरीके से जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था. न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को ेजेल भेज दिया गया.
पुलिस से मिली जानकारी के स्थानीय निवासी फरियादी मदनलाल आ. पन्नालाल मेहतर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी आमिर खान उर्फ आमिर पटेल आ. इकबाल खान उर्फ मजहरूलहक व सत्येंद्र कुमार आ. बिहारीलाल मांझी ने जमीन विक्रय करने का अनुबंध करके 18 लाख रुपए ले लिए एवं जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी. जिससे आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 406,120 बी के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिर तार किया गया. शुक्रवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई. जिन्हें भैरूंदा जेल भेजा कराया गया है.
तहसील में इस तरह का गोरखधंधा काफी समय से चल रहा है, जिसमें कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं. कुछ ही दिन पूर्व ऐसे ही फर्जीवाड़ा करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. यह भी क्षेत्र के रसूखदार परिवार के सदस्य बताए जाते हैं.
