भैरूंदा. गोपालपुर थाना पुलिस ने 6 माह से भटक रही मानसिक रूप से कमजोर महिला को परिजनों के सुपुर्द किया.
जानकारी के अनुसार घटना गोपालपुर पुलिस ने ग्राम बचगांव के सरंपच ने थाना प्रभारी और एसडीएम को सूचना दी कि एक अनजान महिला गांव में भटक रही है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है. गोपालपुर से 100 डायल को तुरन्त ग्राम बचगांव रवाना किया एवं वहां से उक्त महिला को आशा कार्यकर्ता की मदद से थाना लेकर आए. महिला से नाम पता पूछने पर महिला ने अपना नाम 40 वर्षीय सिलावा पिता गामा चौहान निवासी तारिबडा बंजरिया जिला बलिया उत्तरप्रदेश का होना बताया और ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतर कर रास्ता भटक जाना बताया.
महिला की भाषा समझ नहीं आने पर बलिया जिले उत्तर प्रदेश के सुभाष सोनी को बुलाया गया जिसके द्वारा महिला से बात की जो महिला द्वारा सुभाष सोनी को संपूर्ण घटना क्रम बताया व महसूस किया. महिला से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित थाने पर सम्पर्क किया गया व उसके परिजनों से मोबाईल पर सम्पर्क किया गया. उनके द्वारा बताया कि महिला को लेने आने में कुछ समय लगेगा तो पुलिस द्वारा महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला को महिला आश्रय भवन मिसरोद में छोड़ा गया. बाद में उक्त महिला के पति अनिल के आने पर महिला को महिला आश्रय भवन से उसके पति अनिल के सुपुर्द किया गया.
