सीहोर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस पर जिला इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार राठौर काका तथा जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा उपस्थित रहे. शिविर के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने रक्तदाता कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन सदैव राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहता है. उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सराहना की.
स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
