ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से 3 जिंदगियां रौशन, हफ्ते में दो बार कराना पड़ता था डायलिसिस

भोपाल। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीज को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार की सहमति से मरीज का लिवर और दोनों किडनी दान की गईं। इनमें से एक किडनी से एम्स भोपाल में अंतिम अवस्था की किडनी बीमारी से जूझ रहे मरीज का सफल प्रत्यारोपण किया गया। प्रत्यारोपण कराने वाले मरीज की किडनी लंबे समय से गंभीर रूप से खराब थी। उन्हें सप्ताह में 2 बार डायलिसिस कराना पड़ रहा था। अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने पर उन्हें आपात स्थिति में एम्स में भर्ती कराया गया। जांच में किडनी की गंभीर बीमारी सामने आई। जिसके बाद मरीज की स्थिति को देखते हुए किडनी प्रत्यारोपण किया गया। वहीं किडनी प्रत्यापोरण से मरीज की डायलिसिस पर निर्भरता खतम हो गई. इलाज और सघन निगरानी के बाद मरीज को स्वस्थ हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बता दें एम्स में यह 30वां सफल किडनी प्रत्यारोपण है।
-चार विभागों की टीम ने मिलकर किया प्रत्यारोपण
एम्स में किडनी प्रत्यारोपण को यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी और एनेस्थीसिया विभागों की संयुक्त टीम ने सफल बनाया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों, वरिष्ठ रेजिडेंट और प्रत्यारोपण समन्वयकों ने भूमिका निभाई। एम्स भोपाल अंग निकालने की प्रक्रिया और जटिल हृदय व किडनी प्रत्यारोपण के जरिए क्षेत्र में मृतक अंगदान कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है।
-अनदेखा हाई ब्लड प्रेशर किडनी को पहुंचा सकता है नुकसान
एम्स के विशेषज्ञों ने बताया कि लंबे समय तक पता न चलने वाला या ठीक से नियंत्रित नहीं किया गया हाई ब्लड प्रेशर किडनी फेल होने के प्रमुख कारणों में शामिल है। डायबिटीज, डॉक्टर की सलाह के बिना लंबे समय तक दर्द की दवाएं लेना, किडनी में पथरी, एसएलई और वैस्कुलाइटिस जैसी ऑटोइम्यून बीमारियां और जन्मजात समस्याएं भी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर की नियमित जांच और समय पर इलाज जरूरी है।

Next Post

कांगो में इबोला का प्रकोप बेकाबू: मामलों की संख्या 10,000 के पार

Tue Oct 27 , 2026
बुनिया (कांगो), 27 अक्टूबर (वार्ता)। कांगो में इबोला महामारी का प्रकोप अत्यंत भयावह रूप ले चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इबोला के पुष्ट मामलों की संख्या 10,060 तक पहुंच गई है, जिनमें से लगभग आधे मरीजों की मौत हो चुकी है। सबसे तेजी […]

You May Like