विद्यार्थियों ने निकाली स्वच्छता ज्ञान यात्रा

जबलपुर। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय और जबलपुर स्टेशन पर बुधवार को ‘स्वच्छता सहभाग : स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर स्वच्छता ज्ञान यात्रा निकाली गई। मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) एस.एस. पाराशर की अध्यक्षता में आयोजित यात्रा का शुभारंभ प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर स्थित डब्ल्यूएसईसी केजी/हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को रेलवे के स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों से अवगत कराने के साथ दैनिक जीवन में स्वच्छता की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था। विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुरूप गीले, सूखे, सैनिटरी और विशेष कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदानों के उपयोग तथा कचरे के उचित पृथक्करण की जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Next Post

एक अक्टूबर को घोषित होगा क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का कार्यक्रम

Wed Sep 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (वार्ता) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) एक अक्टूबर को केप टाउन में आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी करेगी। यह इवेंट रात 8:30 बजे से जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट के लिए एक साल की […]

You May Like