कार के एक्सीडेंट का पैसा मांगकर युवक को पीटा

इंदौर:किराए की कार के एक्सीडेंट के नाम पर अतिरिक्त रुपए मांगने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोपियों ने पहले पैसों को लेकर विवाद किया और बाद में साथियों को बुलाकर युवक की जमकर पिटाई कर दी.
भंवरकुआं पुलिस को चितावद में रहने वाले कुनाल सूर्यवंशी ने शिकायत की है कि ग्वालियर में रहने वाले विभांश ठाकुर और अंशराज कुशवाहा ने उसे ज्ञानीजी के ढाबे के सामने बुलाया था. वहां पहुंचने पर दोनों ने किराए पर ली गई कार एमपी 07 एएच 9808 के एक्सीडेंट की बात कहते हुए उससे अतिरिक्त रुपए देने की मांग की.

कुनाल ने आरोपियों से कहा कि वह कार का किराया और नुकसान की भरपाई की रकम पहले ही दे चुका है, अब कोई भुगतान बाकी नहीं है. इस बात पर आरोपी भड़क गए और गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया. इसके बाद सभी ने मिलकर कुनाल को घेर लिया और हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी. घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने विभांश ठाकुर, अंशराज कुशवाहा और उनके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

घुनवारा विद्युत सबस्टेशन में घुसकर कर्मचारी से मारपीट

Fri Aug 7 , 2026
मैहर : जिले के अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुनवारा विद्युत सबस्टेशन में देर रात दबंगों ने उपकेंद्र में घुसकर ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की. घटना की वजह बिजली आपूर्ति बाधित होना बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर घुनवारा सरपंच पति […]

You May Like