‘अहमद, आप ऑस्ट्रेलिया के हीरो हो…’, आतंकी से गन छीनने वाले से मिले PM अल्बनीज

सिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का समारोह पर हमला हुआ। अहमद अल-अहमद ने आतंकवादी से राइफल छीनकर कई लोगों की जान बचाई। पीएम अल्बानीज ने उन्हें “ऑस्ट्रेलियाई हीरो” कहा।

सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का समारोह के दौरान हुए भीषण आतंकवादी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। इस हमले में कई लोग घायल और कम से कम 15 लोगों की मौत हुई। इसी घटना के दौरान एक व्यक्ति, अहमद अल-अहमद ने असाधारण बहादुरी दिखाई। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अस्पताल जाकर अहमद से मुलाकात की और उन्हें ‘ऑस्ट्रेलिया का हीरो’ कहा।

अहमद ने खतरे की परवाह किए बिना आतंकवादी से राइफल छीनकर कई लोगों की जान बचाई। प्रधानमंत्री अल्बानीज ने कहा, ‘अहमद, आपने दूसरों की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में डाला। बॉन्डी बीच पर खतरे की ओर दौड़कर आपने आतंकवादी को निहत्था किया। आप सच्चे ऑस्ट्रेलियाई नायक हैं।’

Next Post

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में बारह जगहों पर आतंकी मामले में छापे मारे

Tue Dec 16 , 2025
श्रीनगर, 16 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने मंगलवार को एक आतंकी मामले के सिलसिले में कश्मीर घाटी में 12 जगहों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि सीआईके पुलिस स्टेशन में 2023 में आईपीसी की धारा 153-ए और 505 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की […]

You May Like

मनोरंजन