बाढ़ से बेहाल मध्यप्रदेश, रक्षा मंत्रालय से मांगे हेलीकॉप्टर

भोपाल, 30 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के संकट के बीच आज कहा कि लगभग तीन हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रक्षा मंत्रालय से हेलीकॉप्टर की मांग की गई है।

डॉ यादव ने भोपाल स्थित होमगार्ड के बाढ़ आपदा केंद्र में प्रदेश भर में जवानों द्वारा किए जा रहे बचाव व राहत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिवृष्टि वाले जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बचाव और राहत कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जिलों को हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी।

प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए।

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित पुलिस और प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ यादव ने बताया कि अभी तक 2900 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। सभी प्रभावितों को हरसंभव मदद की जाएगी। बाढ़ प्रभावितों की मदद करने वालों का 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वास्त किया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

राज्य के रीवा, गुना, दमोह, अशोकनगर और शिवपुरी आदि जिलों में करीब 2,900 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कहा कि वे सतर्क रहें, अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। बचाव एवं राहत कार्य जारी हैं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रक्षा मंत्रालय से हेलीकॉप्टर की मांग की गई है।

Next Post

भारतीय चैंपियन वेस्टइंडीज चैंपियन को हराकर सेमीफाइनल में

Thu Jul 31 , 2025
लीसेस्टर, (वार्ता) भारतीय चैंपियन मंगलवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज चैंपियन को मात्र 13.2 ओवर में हराने के बाद, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। युवराज सिंह, शिखर धवन और हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों से सजी भारतीय टीम को 14.1 ओवर में 145 रनों […]

You May Like

मनोरंजन