नाबालिग को अगवा करने वाला धराया

भैरूंदा. पुलिस ने नाबालिग को बहलाफुसलाकर उसे अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. गत दिवस फरियादी ने रिपोर्ट किया कि उसकी 12 वर्षीय नाबालिक लड़की को विशाल नाम का लड़का बरगलाकर ले गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए विशाल की तलाश शुरू कर दी थी. थाना प्रभारी घनश्याम दांगी द्वारा टीम गठित की गई. टीम द्वारा नाबालिक को खातेगांव बस स्टैंड से आरोपी विशाल इवने के कब्जे से बरामद किया. नाबालिग ने आरोपी पर बलात्कार करने का आरोप लगाया. आरोपी विशाल को न्यायालय पेश किया गया जहां से जेल दाखिल कराया गया.

Next Post

महिला के विरोध को दरकिनार कर हटाया अतिक्रमण

Tue Oct 28 , 2025
बुधनी। बुधनी इंदौर रेल लाइन निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने तहसील के ग्राम तालपुरा में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया. एसडीएम डीएस तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा, तहसीलदार ललित सोनी सहित प्रशासनिक अमला इस मौके पर मौजूद रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधनी से इंदौर के लिए प्रस्तावित तीसरी रेल […]

You May Like