महिला के विरोध को दरकिनार कर हटाया अतिक्रमण

बुधनी। बुधनी इंदौर रेल लाइन निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने तहसील के ग्राम तालपुरा में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया. एसडीएम डीएस तोमर, एसडीओपी रवि शर्मा, तहसीलदार ललित सोनी सहित प्रशासनिक अमला इस मौके पर मौजूद रहा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधनी से इंदौर के लिए प्रस्तावित तीसरी रेल लाइन की ज़द में आने वाले तालपुरा ग्राम के लगभग 46 मकान शासकीय भूमि पर बने हुए थे. प्रशासन ने इन मकानों को चिन्हित कर कार्रवाई करते हुए संबंधित परिवारों को विस्थापित किया है. बताया गया कि ग्राम तालपुरा में खसरा क्रमांक 30/1/1/1, रकबा 0.360 हेक्टेयर भूमि पर महिला कमलाबाई एवं उनके परिजन कई वर्षों से कृषि कार्य कर रहे थे. शनिवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. इस दौरान रेल्वे के सबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे थे.

एसडीएम डीएस तोमर ने बताया कि रेल लाइन निर्माण कार्य में बाधा बन रहे सभी 46 परिवारों को विस्थापित किया गया है. इस दौरान एक महिला कमलाबाई ने विरोध भी जताया था. प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद उन्होंने स्वेच्छा से भूमि खाली कर दी. तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य के लिए प्रशासन की कार्रवाई अहम मानी जा रही है, जिससे परियोजना की गति तेज मिलने की संभावना है.

Next Post

सीएम डॉ. यादव ने विक्रम सरोवर पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

Tue Oct 28 , 2025
उज्जैन: आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मंगलवार को सबेरे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रम सरोवर पर पूजा-अर्चना करते हुए उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।छठ पूजा के मद्देनज़र […]

You May Like