5 घंटे तक अधिकारियों के साथ निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

जबलपुर:शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ दोपहर 3:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक लगातार 5 घंटे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और जमीनी स्तर पर चल रहे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। निगमायुक्त ने कहा कि ‘हमारा लक्ष्य शहर को केवल साफ दिखाना नहीं, बल्कि स्वच्छता को एक संस्कार के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और गति से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी को ईमानदारी से कर्मठता और गंभीरता के साथ फील्ड में कार्य करने के निर्देश दिये।

जानकारी के अनुसार निरीक्षण की शुरुआत स्वच्छता के आधार स्तंभों से हुई। निगमायुक्त ने कठौंदा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की संचालन व्यवस्था को देखा। साथ ही निगमायुक्त ने आई.एस.बी.टी. परिसर का भी अवलोकन किया, जहाँ यात्रियों की सुविधाओं और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त, आवारा पशुओं के प्रबंधन हेतु बनाए गए डॉग हाउस की व्यवस्थाओं को भी परखा गया और शासन की गाइड लाइन के अनुसार संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
भारत माता मंदिर भी पहुंचे
विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त सिविक सेन्टर स्थित निर्माणाधीन भारत माता मंदिर पहुँचे। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का लोकार्पण अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक होगा, जो शहर की सांस्कृतिक पहचान बनेगा। इसके साथ ही निगमायुक्त ने माढ़ोताल तालाब के संरक्षण और सौंदर्यकरण को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के मौके पर अपर आयुक्त अरविंद शाह, देवेन्द्र सिंह चौहान, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से, सहायक यंत्री अभिनव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

गौर नदी के कायाकल्प की तैयारी, बनेगा नया चेक डेम

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर: संस्कारधानी की गौर नदी के गौरव को वापस लौटाने के लिए नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’, कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिंकू विज और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने प्रशासनिक अमले के साथ गौर […]

You May Like