गौर नदी के कायाकल्प की तैयारी, बनेगा नया चेक डेम

जबलपुर: संस्कारधानी की गौर नदी के गौरव को वापस लौटाने के लिए नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’, कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिंकू विज और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने प्रशासनिक अमले के साथ गौर नदी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गौरईया घाट की ऐतिहासिक महत्ता पर चर्चा की।

इस दौरान अधिकारियों ने एक ऐसे स्थान की पहचान की है, जिसे ’डेम’ का स्वरूप दिया जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जल स्तर को बढ़ाना, नदी के प्रवाह को व्यवस्थित कर जल संरक्षण करना, गर्मी के दिनों में जल संकट को दूर करना है।वहीं महापौर जगत बहादुर सिंह ’अन्नू’ ने स्थानीय ग्रामवासियों से मुलाकात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में गौर नदी का पूरी तरह से जीर्णोद्धार किया जाएगा।

योजना के तहत नदी की सफाई, घाटों का सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण जैसे कार्य किए जाएंगे ताकि इस क्षेत्र को एक पर्यटन और पर्यावरण अनुकूल स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। निगमायुक्त ने अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

यूनियन कार्बाइड त्रासदी का कचरा निस्तारण के बाद विकास-स्मारक की तैयारी, एंडरसन के भागने पर राहुल माफी मांगें: सीएम डॉ यादव

Sat Jan 17 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यूनियन कार्बाइड परिसर का दौरा करने के बाद वर्ष 1984 की भयावह यूनियन कार्बाइड गैस त्रासदी को देश के इतिहास का सबसे बड़ा औद्योगिक कलंक बताते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में वर्षों तक इस ज़हरीले कचरे को लावारिस छोड़ा गया। दो-तीन दिसंबर […]

You May Like