केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात लोगों के मरने की आशंका

देहरादून 15 जून (वार्ता) उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार को केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सात लोगों के मरने की आशंका है।

यह हादसा आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हुआ था। हेलीकाप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खराब मौसम को इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

 

Next Post

अमेठी में सड़क हादसे में पांच मरे,एक घायल

Sun Jun 15 , 2025
अमेठी 15 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस एक वाहन से टकरा गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक मामूली रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों […]

You May Like