मऊगंज में होटल और डेयरी से लिए गए मिठाई और पनीर के नमूने

रीवा। मिलावट के विरूद्ध अभियान के तहत राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मऊगंज में कार्यवाही की. इस संबंध में कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि मऊगंज में होटल और डेयरियों पर छापामार कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए. देवतालाब में संजय मिष्ठान भण्डार तथा नितिन डेयरी एवं आइसक्रीम अमहा से कलाकंद और मगज के लड्डू के नमूने लिए गए. नितिन डेयरी अमहा मऊगंज से पनीर के नमूने लिए गए. इन नमूनों को केन्द्रीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जाँच के लिए भेजा गया है. नमूने अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत प्रकरण कार्यवाही की जाएगी. सभी होटल, डेयरी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालक केवल निर्धारित मानकों में खरे पाए गए खाद्य पदार्थ ही बिक्री करें. खाद्य पदार्थों में कसी भी तरह की मिलावट पाए जाने पर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी.

Next Post

कार की टक्कर से राहगीर की मौत, नवानगर मोड पर स्थानीय लोगों ने लगाया जाम

Fri Dec 12 , 2025
सिंगरौली। नवानगर थाना के समीपी निगाही मोड पर आज शुक्रवार की शाम एक कार चालक ने एक राहगीर को जोरदार ठोकर मार दिया ।जहां राहगीर की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय जन नवानगर- जयंत मार्ग को बाधित कर चकाजाम शुरू कर दिया है ।मौके […]

You May Like