इंदौर: कनाड़िया पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए पेट्रोल पंप से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी अब तक कई बार इस तरीके से रकम हड़प चुका है.पकड़ा गया आरोपी 36 वर्षीय योगेंद्र चौहान मूलतः रतलाम का रहने वाला है और इन दिनों महालक्ष्मी नगर इंदौर में रह रहा था. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने फर्जी एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम का उपयोग कर इंदौर स्थित बिंजालिया फ्यूल्स एंड एनर्जी और गंगोत्री डेवलपर्स प्रा. लि. पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर नकद राशि हासिल की.
आरोपी ने बताया कि वह इस तरह की ठगी 7–8 बार बिंजालिया पेट्रोल पंप पर और 17–18 बार गंगोत्री पेट्रोल पंप पर कर चुका है. पुलिस ने आरोपी से एक एमआई और एक गूगल कंपनी का मोबाइल फोन, दोनों में सिम सहित, एक एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड मनमोहन के नाम से, एक युको बैंक का एटीएम कार्ड और एक पल्सर बाइक एमपी 09 एक्सजी 9285 जब्त की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
