परासिया में प्रतिबंधित दवाइयां जप्त, 10-10 लाख मुआवजे और एम्स में भर्ती की मांग

छिंदवाड़ा। परासिया में बाल मृतकों की संख्या बढ़ने के बाद भोपाल, बालाघाट और छिंदवाड़ा की संयुक्त टीम ने तीन मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की. टीम ने शासन द्वारा प्रतिबंधित दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए और सैंपल लैब भेजे. औषधि निरीक्षक ने बताया कि जप्त दवाइयों में एस आर 30 की मात्रा अधिक पाई गई है. लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी.

मृत बच्चों के मामले में कांग्रेस ने परासिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर परिजनों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा और नागपुर में इलाजरत बच्चों को तत्काल दिल्ली एम्स में भर्ती कराने की मांग की. परासिया विधायक वाल्मीकी ने भी मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर को पत्र लिखा, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला.

स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया कि बच्चों को किडनी फेल्योर किस कारण से हुआ और इससे बचाव के क्या उपाय हैं. कांग्रेस और स्थानीय विधायक का कहना है कि राज्य सरकार और प्रशासन की इस निष्क्रियता सबसे बड़ा दुर्भाग्य है.

Next Post

किडनी फेल्योर से बच्चों की मौत का आंकड़ा 12 तक पहुंचा

Sat Oct 4 , 2025
छिंदवाड़ा/परासिया। जिले की परासिया तहसील में पिछले एक माह में किडनी फेल्योर के कारण बच्चों की मौत का आंकड़ा 12 तक पहुँच गया है. हाल ही में बड़कुही की 3 वर्षीय बालिका योगिता धरसे की भी नागपुर के निजी अस्पताल में निधन हो गया. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के रिकॉर्ड […]

You May Like