धर्म और आध्यात्म देश की ताकत: शुक्ल

भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सांस्कृतिक विरासत, धर्म और आध्यात्म भारत की ताकत है। श्रीराम मंदिर के निर्माण से देश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिली है।

श्री शुक्ल आज यहां कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश में विकास के विभिन्न आयामों, सांस्कृतिक उत्थान सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों में विचार साझा किये। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन से शांति, संतोष और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने महाकुंभ को भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश ही नहीं, विदेशों के नागरिक भी भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति का परिचय प्राप्त कर रहे हैं। महाकुंभ में देश के हर कोने से नागरिक आकर आस्था की डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर का लाभ उठाकर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में अग्रणी राज्य बनाने के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को सशक्त करने के लिए भविष्योन्मुखी प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान वर्ष में नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए गए हैं। अगले दो वर्षों में एमबीबीएस सीटों को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। पीपीपी मॉडल पर 12 दूरस्थ जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश में पर्याप्त चिकित्सकीय मैनपॉवर उपलब्ध हो सकेगी।

श्री शुक्ल ने कहा कि विकास तब सार्थक होता है जब वह स्थायी और दूरगामी हो। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से विकास कर रहा है और शीघ्र शीर्ष आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में संस्कारयुक्त शिक्षा का होना आवश्यक है जिससे वे विकृतियों से बच सकें। संस्कृति और आध्यात्म का जनआंदोलन विकास को स्थायित्व प्रदान करेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में विकृतियों से बचने के लिए क़ानूनी कार्रवाई के साथ नैतिक जागरण भी आवश्यक है। सामाजिक ज़िम्मेदारियों के भाव और कुशल युवाओं के प्रयास से भारत निःसंदेह विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। योजनाओं के ग्राउंड लेवल क्रियान्वयन की सतत निगरानी से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

श्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र की प्राकृतिक संपदाओं और पर्यटन की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछाया जा रहा है और अधोसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया।

 

Next Post

सौरभ शर्मा चार फरवरी तक लोकायुक्त पुलिस की हिरासत में

Wed Jan 29 , 2025
भोपाल, (वार्ता) लोकायुक्त पुलिस छापों के बाद चर्चा में आए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को आज लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अदालत के आदेश पर चार फरवरी तक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार इसके अलावा आज ही सौरभ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।